ईरान की सिपाहे पासदारान की थल सेना के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया यह वारहेड बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें टीएनटी से बहुत अधिक विध्वंस्क और विस्फोटक क्षमता है।
थर्मोबैरिक हथियारों की ख़ासियत यह होती है कि पहले अपनी रेंज के अंदर ज्वलनशील पदार्थ पैदा करते हैं और वहां मौजूद आक्सीजन से उसे मिला देते हैं। बाद के चरण में इस पदार्थ में आग लग जाती है और बड़ा एरिया जल उठता है।
यह हथियार पहले विस्फोटक पदार्थ का एक बादल तैयार कर देते हैं जिसमें भीषण आग लग जाती है। यही वजह है कि जब भूमिगत ठिकानों या सुरंगों के भीतर इससे विस्फोट किया जाता है तो उसकी विध्वंसक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।
342/